हिंदी
बृजमनगंज (महराजगंज): बृजमनगंज ब्लाक क्षेत्र के बेलौही में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें सैकड़ों एकड़ फसल जलकर राख हो गयी है।
इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। आसपास के अनेक गांवों के लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
लोग काफी परेशान हैं। फायर ब्रिगेड को फ़ोन मिलाया जा रहा है, लेकिन फोन नही लग रहा है।
आग की विभीषिका से लोगों में अफरातफरी मच गयी है।
किसानों का भारी नुक़सान हो गया है।
किसानों में नाराज़गी
स्थानीय किसानों में इस नुकसान से नाराज़ होकर डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को बताया कि यदि हर थाने पर फायर ब्रिगेड की एक एक गाडियां उपलब्ध हो जाय तो समय रहते आग पर काबू पाया जा सकता है। और संभावित नुकसान से बचा जा सकता है।
Published : 8 April 2024, 12:51 PM IST
No related posts found.