हिंदी
नयी दिल्ली: फिनलैंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने संजय मलिक को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है। नोकिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और भारतीय बाजार के प्रमुख मलिक की नियुक्ति 2023-24 के लिये की गई है।
वह फोर्टम इंडिया प्राइवेट लि. के अध्यक्ष संजय अग्रवाल का स्थान लेंगे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भारत और फिनलैंड के बीच व्यापार 2022 में पहली बार एक अरब डॉलर के ऊपर रहा।
मलिक ने नियुक्ति के बाद उद्योग मंडल के सदस्यों से कहा, ‘‘.... भारत का महत्वाकांक्षी वृद्धि एजेंडा फिनलैंड की कंपनियों को देश में आर्थिक विकास में तेजी लाने को लेकर अपने तकनीकी रूप से उन्नत उत्पादों और समाधानों का उपयोग करने के लिये व्यापक अवसर प्रदान करता है।’’
Published : 3 April 2023, 7:53 PM IST
No related posts found.