अरुण जेटली बोले- रद्द नहीं होगी राफेल डील, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद

फ्रांस के साथ राफेल डील को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए साफ किया कि राफेल डील किसी भी कीमत पर अब रद्द नहीं होगी। पढ़ें, डाइनामाइट न्यूज़ की स्पेशल रिपोर्ट

Updated : 23 September 2018, 11:09 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: राफेल डील सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी अब इस केस में बयानबाजी के साथ एंट्री कर ली है।  वित्त मंत्री ने साफ किया कि कांग्रेस के आरोपों की परवाह किये बिना सरकार द्वारा राफेल डील को निरस्त नहीं किया जायेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद हैं और यह सब कुछ एक सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है।

अरुण जेटली ने कहा कि राफेल सौदे के निरस्त होने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। सरकार द्वारा किया गया यह सौदा यूपीए के शासन काल में हुई डील से सस्ता है। लेकिन सुरक्षा कारणों से इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने साफ किया कि अब कैग इसकी कीमतों को लेकर काम कर सकता है। हालांकि कैग भी सुरक्षा कारणों से इसकी कीमतों का खुलासा नहीं कर सकता लेकिन यह बता सकेगा कि यह पहले की अपेक्षा सस्ता है या महंगा। 

शनिवार को एक इंटरव्यू में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस तरह के संवाद कोई लाफ्टर चैलेंज नहीं होते, कभी आप किसी को गले लगालो, आंख मारो और कभी उसके खिलाफ लगातार गलत बयान देते रहो। जेटली ने कहा कि लोकतंत्र में प्रहार और विरोध होना चाहिये लेकिन उस प्रहार में बुद्धिमत्ता दिखनी चाहिये और शब्दावली मर्यादित होनी चाहिये। 

जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 30 अगस्त के उस ट्वीट का भी हवाला दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था फ्रांस के अंदर बम फटने (धमाका हाने) वाला है। उन्होंने राहुल के इस ट्वीट पर भी हमला किया।

Published : 
  • 23 September 2018, 11:09 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement