सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘केदारनाथ’ का टीजर आउट, देखें VIDEO

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ का टीजर आउट हो गया है। इस फिल्म में सारा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट नज़र आएंगी। डाइनमाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखें फिल्म ‘केदारनाथ’ का टीजर..

Updated : 30 October 2018, 2:50 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस सारा अली की फिल्म केदारनाथ का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म इसी साल 7 दिसम्बर को रिलीज की जाएगी। यह फ‍िल्‍म अभिनेता सैफ अली खान और अमृता स‍िंह की बेटी सारा अली खान की डेब्‍यू फ‍िल्‍म है। 

 

मिनट 40 सेकंड के इस टीजर में केदारनाथ में आई आपदा की भयानक तस्‍वीर दिखाई गई है। तस्‍वीरें रोंगटे खड़े करने वाली हैं। टीजर में लिखा है- इस साल करेंगे सामना प्रकृति के क्रोध का और साथ होगा सिर्फ प्यार।

डायरेक्‍टर अभिषेक कपूर की फ‍िल्‍म केदारनाथ को रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फ‍िल्‍म की शूट‍िंग उत्‍तराखंड में हुई है। पहले इस फ‍िल्‍म के प्रोड्यूसर्स के बीच व‍िवाद पैदा हुआ था जिसक बाद शूट‍िंग में अड़चन पैदा हो गई थी और फिल्म की शूटिंग बीच में ही रूक गई थी। टीजर से कुछ ही देर पहले इस मूवी का पोस्टर सामने आया था, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत अपनी पीठ पर सारा अली खान को लेकर कर जा रहे हैं। 

Published : 
  • 30 October 2018, 2:50 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement