हिंदी
नयी दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के सरोजिनी नगर बाजार में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आग एक घंटे के भीतर ही बुझा ली गई ।
दमकल विभाग के अधिकारियों को देर रात करीब दो बजकर 20 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी।
अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियों को भेजा गया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया, ‘‘आग देर रात करीब दो बजे लगी थी। आग से, सड़क के किनारे बने करीब 20 स्टॉल और छह से सात दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। दमकल विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर देर रात करीब ढाई बजे पहुंचे।’’
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सरोजिनी नगर लघु बाजार संघ के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने कहा, ‘‘अगर दमकल विभाग समय पर नहीं पहुंचा होता तो और अधिक क्षति हो सकती थी। फिर भी करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।’’
Published : 25 April 2023, 4:38 PM IST
Topics : आग दक्षिणी दिल्ली नयी दिल्ली बाजार सरोजिनी नगर हताहत नहीं
No related posts found.