हिंदी
घुघली (महराजगंज): विकास खंड घुघली के पुरैना खंडी चौरा में बारिश से खेतों में भारी जलजमाव हो गया है। इसको लेकर किसानों का गुस्सा कल ग्राम प्रधान पर फूट पड़ा था।
किसानों ने प्रधान के घर का घेराव कर जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद किसानों को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के पुरैना में आगमन की सूचना मिली और मैन चौक पहुंच गए और मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
किसानों की मांग है कि खेतों में से पानी की निकासी कराई जाए ताकि हमारी फसलों को नुकसान न पहुंचे। जितनी फसल क्षति हुई है उसका मुआवजा भी मिले।
किसानों ने ताल के बंधे को खोलने की मांग की है।
Published : 5 July 2024, 1:26 PM IST
No related posts found.