हिंदी
लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड अभिनेता अल पचीनो और उनकी प्रेमिका एवं निर्माता नूर अलफल्लाह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पचीनो के प्रतिनिधियों ने ‘पीपल मैगजीन’ से इस खबर की पुष्टि की।
अल पचीनो (82) और नूर (29) अप्रैल 2022 से साथ हैं।
फिल्म ‘गॉड फादर’ के अभिनेता की यह चौथी संतान होगी। अभिनेता ने अभी तक शादी नहीं की है और उनकी बाकी तीन संतानें भी उनकी पूर्व प्रेमिकाओं से हैं।
पचीनो के 'द गॉडफादर' और 'हीट' के सह-कलाकार 79 वर्षीय रॉबर्ट डी नीरो ने भी कुछ सप्ताह पहले खुलासा किया था कि उनके घर में उनकी सातवीं संतान पैदा हुई है
Published : 31 May 2023, 4:37 PM IST
No related posts found.