फतेहपुर: महिलाओं के साथ युवक ने की छेड़खानी, अश्लील वीडियो बना दी धमकी

फतेहपुर जिले में 8 महिलाओं के साथ छेड़खानी और धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने इस संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 11 August 2024, 4:32 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: जिले के असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 महिलाओं के साथ छेड़खानी और धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने इस संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वीडियो बना दी धमकी

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार महिलाओं का आरोप है कि गांव का एक युवक, फूल कुमार, रोजाना उनके शौच के लिए जाते समय उन्हें परेशान करता था। वह न केवल महिलाओं के साथ घटिया हरकतें करता था, बल्कि उनका वीडियो और फोटो भी मोबाइल से बनाता था। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि युवक वीडियो बनाकर उन्हें बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देता है।

जांच जारी

इस मामले में थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि महिलाओं द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर युवक फूल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

इसके अलावा, घटना ने जिला प्रशासन के दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। महिलाओं द्वारा खेत या जंगल में शौच करने जाना संकेत करता है कि गांव में शौचालयों की कमी है, जबकि जिला प्रशासन का दावा है कि फतेहपुर जिले में हर घर में शौचालय बनाए गए हैं।

Published : 
  • 11 August 2024, 4:32 PM IST

Advertisement
Advertisement