हिंदी
फतेहपुर के एमआईसी चौक जहानाबाद की यशश्वी ने हाई स्कूल के एग्जाम में दूसरा स्थान हासिल किया है। डाइनामाइट न्यूज बातचीत में यशश्वी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवारवालों और टीचर्स को दिया है। पूरी खबर..
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के नतीजे रविवार को घोषित कर दिए। बोर्ड परीक्षाओं के इस बार के परिणाम ने फतेहपुर जिले को दो खुशियां एक साथ दी है। बोर्ड की 12 वीं परीक्षा के टॉपर फतेहपुर से ही है। वहीं दूसरी तरफ जिले के ही विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जहानाबाद की छात्रा यशस्वी ने 94.50 फीसदी अंक हासिल कर कर यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है।
प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने वाली यशस्वी ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत कर अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार वालों और स्कूल के टीचर्स को दिया।
यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी, रजनीश 12वीं और अंजली 10वीं कक्षा के बने टॉपर
यशस्वी ने परीक्षा परिणाम को लेकर बात करते हुए कहा कि उन्हें एग्जाम के बाद उम्मीद थी कि वो एग्जाम में अच्छा करेंगी और उम्मदों के अनुरूप यशस्वी को 10वीं की परीक्षा में राज्य में दूसरा स्थान मिला। यशस्वी की इस सफलता पर उसके स्कूल, घर और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
Published : 29 April 2018, 6:12 PM IST
No related posts found.