हिंदी
फतेहपुर: रिन्द नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान रविवार को दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विसर्जन के दौरान चार लोग नदी में डूब गए जिनमें से दो लोगों को तुरन्त बचा लिया गया जबकि दो की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकित पुत्र सुखराम और योगेंद्र पुत्र राम बहादुर के रूप में हुई है।

मृतक फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गंधरपी गांव के रहने वाले हैं। खबर है कि ये दोनों नाबालिंग थे अवैध तरीके से लाल पुरवा घाट में मूर्ति विसर्जन कर रहे थे। जिस दौरान ये घटना हुई थी। इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
Published : 1 October 2017, 6:28 PM IST
No related posts found.