फतेहपुर: सावन के आखिरी सोमवार को तांबेश्वर सिद्ध पीठ में भक्तों की भारी भीड़

सावन के पवित्र महीने के आखिरी सोमवार को तांबेश्वर सिद्ध पीठ में सुबह से ही भक्तों भारी भीड़ उमड़ी हुई है, भगवान शिव के दर्शन के लिये यहां सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहता है। डाइनामाइट न्यूज बता रहा है आपको इस मंदिर की खासियत

Updated : 20 August 2018, 11:57 AM IST
google-preferred

फतेहपुर: यूं तो पूरे सावन माह को ही भगवान शिव का महीना माना जाता है लेकिन इस महीने में सोमवार का विशेष महत्व है। इस मौके पर भक्त शिव मंदिरों में जाकर जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लेते है, लेकिन कुछ ऐसे भी मंदिर है, जहां भोलेनाथ खुद विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हैं और उनकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। 

यह भी पढ़ें: सावन स्पेशल: फतेहपुर का ऐतिहासिक जागेश्वर धाम..जहां भोलनाथ पूरी करते हैं भक्तों की मुराद 

 

 

फतेहपुर शहर में स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ ताम्बेश्वर धाम भी एक ऐसा ही मंदिर है, जहां भगवान साक्षात रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं और उनकी मनोकामना पूर्ण करते है। सावन के चौथे सोमवार को यहां सुबह से ही भगवान शिव के जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। भक्त तांबेश्वर बाबा के दर्शन करने के लिए लंबी लाइनों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: फतेहपुर: बारिश भी न डिगा सकी शिव भक्तों की आस्था, ताम्बेस्वर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु 

लोगों का ऐसा मानना है कि जो भी व्यक्ति सच्ची श्रद्धा भक्ति से तांबेश्वर बाबा के दरबार में आता है और कोई कामना करता है, भगवान भोले उसकी सारी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं।
 

Published : 
  • 20 August 2018, 11:57 AM IST

Advertisement
Advertisement