हिंदी
फतेहपुर: त्रिस्तरीय चुनाव से पहले ही पंचायत कार्यालय में नोड्यूज फार्म व प्रमाणपत्र के लिये आये लोगों द्वारा कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाती देखी गई। सरकार और प्रशासन द्वार कोरोना से बाचव के लिये पुख्ता नियम बनाये गये हैं और इनके लिये लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है लेकिन फिर भी लोगों द्वारा इन नियमों का पालन न करना चिंता का सबब बनता जा रहा है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने के लिये पंचायत कार्यालय में नोड्यूज फार्म व प्रमाणपत्र के लिये आये अधिकतर लोगों के चेहरों पर न तो मास्क देखा गया और ना ही उनके द्वारा सोशल डिस्टेंशिंग का पालन होते देखा गया।
डाइनामाइट न्यूज से बातचीत में भी कई लोगों ने स्वीकार किया वे भूलवश मास्क पहनना भूल गये। जबकि मास्क न पहने कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि भय वाली कोई बात नहीं है।
नॉमिनेशन फॉर्म बिक्री के दौरान यहां सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ती दिखीं।
Published : 7 April 2021, 7:09 PM IST
No related posts found.