हिंदी
फतेहपुर: जिले के बिंदकी तहसील के मुगल रोड में रामगंगा नहर पुल के पास ट्रक व ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर उमेश सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ट्रैक्टर ड्राइवर सरकंडी गांव निवासी था। इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ट्रक ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई हैं जिसका इलाज सदर अस्पताल फतेहपुर में चल रहा है। यह घटना बीती देर रात 2 बजे की है। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए।
यह भी पढ़ें: फतेहपुर: बस और ट्रैक्टर ट्राली में जबरदस्त भिड़ंत, ड्राइवर समेत तीन लोग घायल
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
Published : 5 November 2018, 4:14 PM IST
Topics : जोरदार भिड़ंत ट्रक ट्रैक्टर फतेहपुर सड़क हादसा
No related posts found.