फतेहपुर: दरिंदों ने की हैवानियत की हदें पार.. गैंगरेप कर दलित लड़की को कुएं में फेंक हुए फरार

डीएन ब्यूरो

फतेहपुर में हैवानों की दिल दहलाने वाली दरिंदगी सामने आयी है। दरिंदों ने यहां एक नाबालिग दलित लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। रेप के बाद दरिंदे मासूम को फेंक फरार हो गये। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के बारे में...



फतेहपुर: खागा कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। तीन दरिंदों ने एक नाबालिग लड़की के साथ पहले कथित तौर पर गैंगरेप किया और फिर उसे मरा हुआ समझकर कुएं में फेंक कर फरार हो गये। कुएं में फेंकने से पहले दरिंदों ने नाबालिग का गला भी दबाया ताकि उसकी मौत हो जाए। मासूम लड़की को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक रेप की पुष्ठी नहीं की है। पुलिस ने कहा कि लड़की को मेडिकल के लिये भेजा गया है, जिसकी अभी रिपोर्ट आनी बाकी है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: दो महिलाओं की निर्मम हत्या से दहला फतेहपुर, ग्रामीणों में भारी आक्रोश और तनाव 

हत्या के इरादे से दरिंदों ने दबाया लड़की का गला

यह भी पढ़ें: फतेहपुर: शौच के लिए घर से निकली नवविवाहित का मिला शव, मचा हड़कंप 

इस घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने कहा कि इस संबंध में लड़की के पिता द्वारा तहरीर दी गयी है। लड़की के पिता के मुताबिक उनकी लड़की कौशांबी गयी थी, जिसे लेने के लिये तीन लड़के गये थे। एसपी के मुताबिक लड़की से मारपीट की गयी। एक लड़के के लड़की से संबंध बताये जाते है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और हिरासत में लिये गये दो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जबकि लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: फतेहपुरः एसपी राहुल राज दिखे फुल-फार्म में, किया कार्यालयों का ताबड़तोड़ निरीक्षण, मचा हड़कंप

यह मामला खागा कोतवाली के इरादतपुर तेजू गांव का है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को तीन युवक लड़की को बाइक पर बैठाकर इरादतपुर गांव ले गये। गांव के बाहर एक सूखे कुएं के पास तीन दरिंदों ने मासूम लड़की के साथ कथित तौर पर बारी-बारी से रेप किया। दुष्कर्म के बाद हत्या के इरादे से आरोपियों ने लड़की का गला दबाया और उसे मरा हुआ समझकर कुएं में फेंककर फरार हो गये।

दरिंदगी के इस वारदात से रविवार सुबह तब पर्दा उठा जब वहां से गुजरते कुछ लोगों ने कुएं के अंदर से रोने-सिसकने की आवाजा सुनी। आवाज सुनकर ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे। कुएं के अंदर मासूम लड़की को देख सभी दंग रह गये। इसकी सूचना गांव के और लोगों को भी दी गयी। लड़की को किसी तरह से कुएं से बाहर निकाला गया।

मौके पर पहुंचकर लड़की के परिजनों के भी होश उड़ गये। गांव वालों के साथ मिलकर उसके परिजन लड़की को लेकर थाना पहुंचे। बाद में इस बाबत पुलिस को शिकायत दी गया। लड़की को पुलिस ने गंभीर अवस्था में जिला महिला चिकित्सालय भेज दिया है। लड़की की जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गयी है। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में रोष है। 
 










संबंधित समाचार