हिंदी
फतेहपुर: रिज़र्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने भावपूर्ण विदाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य एवम उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक छत्रपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक लिपिक भाईलाल, मुख्य आरक्षी शंभूनाथ यादव, आरक्षी दिवारीलाल, आरक्षी छेदीलाल यादव सेवानिवृत्त हुए।

यह भी पढ़ें: फतेहपुर: मुठभेड़ के बाद लॉकअप से फरार इनामी कैदी को पुलिस ने दबोचा
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पूजा यादव, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विनोद कुमार, क्षेत्राधिकारी जाफरगंज श्रीपाल यादव एवम कार्यालय के समस्त शाखाओं के प्रभारी एवम कर्मचारी मौजूद रहे।
Published : 31 December 2018, 6:40 PM IST