फतेहपुर: पुलिस ने सुलझाया विवाहिता के शव का मामला, जेठानी ने कर डाली थी हत्या

थाना किशनपुर क्षेत्र में बरामद किये गये 19 साल की विवाहित युवती के शव का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतका की जेठानी द्वारा रंजिश के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया था। डाइनामाइट न्यूज़ की स्पेशल रिपोर्ट..

Updated : 28 August 2018, 7:20 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: थाना किशनपुर क्षेत्र में बरामद किये गये 19 साल की विवाहिता के शव का रहस्य पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक महिला की हत्या को उसकी जेठानी ने अंजाम दिया था, जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में उससे पूछताछ जारी है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: एसपी राहुल राज के सख्त निर्देश लाये रंग, पुलिस ने दबोचा 10 हजार का इनामी बदमाश 

इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी राहुल राज ने कहा कि बरामद मृतका के नाक और चेहरे पर चोट के निशान पाये गये थे। गला दबाये जाने के निशान भी मिले थे। इस बारे में मृतका के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दर्ज कराई थी। मृतका की शादी इसी साल मई माह में हुई थी। 

यह भी पढ़ें: पुलिस ने किया गोकशी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ , 5 आरोपी गिरफ्तार

एसपी के मुताबिक ससुराल में मृतका की जेठानी चाहती थी कि उसकी खुद की बहन की शादी उसके देवर के साथ हो। लेकिन इसी साल मई माह में उसके देवर की शादी मृतका के साथ हो गयी, जिसके बाद उसकी जेठानी अपनी देवरानी से रंजिश रखने लगी थी। मौका पाकर उसने विवाहिता की हत्या कर दी और सुराग छुपाने के उद्देश्य से शव को फेंक दिया गया। पुलिस ने हत्यारोपी महिला को हिरासत में ले लिया है, जिससे और पूछताछ की जा रही है। 
 

Published : 
  • 28 August 2018, 7:20 PM IST

Advertisement
Advertisement