हिंदी
फतेहपुर: खखरेड़ू थाना पुलिस ने रहमदपुर गांव स्थित जंगल में छापेमारी कर गोकशी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।
खखरेड़ू थानाध्यक्ष सच्चिदानंद त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इन 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम- यूनुस, महमूद, रईश अहमद, कलामुद्दीन व एक अन्य हैं। इनके पास से पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी, पांच बैग में लदा प्रतिबंधित मांस, चार गोवंश, चाकू-छूरी, कुल्हाड़ी और एक बाइक बरामद किया है।
वहीं फरार अभियुक्त के खिलाफ दबिश दी जा रही है, उम्मीद है कि जल्द ही इसकी गिरफ्तारी होगी। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
Published : 24 August 2018, 11:30 AM IST