फतेहपुरः झंडे को सलामी देकर सभी थानों में फहराया गया पुलिस ध्वज, निकाली परेड

डीएन ब्यूरो

जनपद मेंं उल्लास पूर्वक पुलिस झंडा दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने झंडे को सलामी दी। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

झंडे को सलामी देते पुलिस अधिकारी व पुविृ
झंडे को सलामी देते पुलिस अधिकारी व पुविृ


फतेहपुर: पुलिस अधीक्षक राहुल राज के निर्देशन में जिले से सभी थानों में पुलिस झंड़ा दिवस के अवसर पर परेड आयोजित की गई। पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने झंडे को सलामी दी। वहीं पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने झंडे के महत्व पर प्रकाश डाला और पुलिस महानिदेशक का संदेश भी पुलिस कर्मियों को पढ़कर सुनाया।

यह भी पढ़ें: फतेहपुर: वाहन चेकिंग अभियान में 60 ओवरलोड ट्रक सीज, लगाया गया जुर्माना 

पुलिस अधीक्षक ने मौजूद पुलिस कर्मियों को बताया कि देश की किसी भी राज्य की पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान नहीं किया गया है। सिर्फ उत्तर प्रदेश को ये गौरव मिला है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ने वर्ष 1952 में 23 नवंबर के दिन उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया था। ये दिन हमारे लिए ऐतिहासिक है, जो हमें देशसेवा एवं लोक सेवा के क्षेत्र में अपने कौशल, शौर्य और कर्तव्य पराणयता के लिए प्रेरित करता है।

यह भी पढ़ें: फतेहपुरः ई-रिक्शा चालकों से दबाकर अवैध वसूली कर रहा प्रशासन.. जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन 

यह भी पढ़ें: फतेहपुर: अटपटे प्यार का दर्दनाक अंत..चाची-भतीजे ने फांसी लगाकर दी जान

कोतवाली बिंदकी में पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने झंड़ा फहराया और वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने भी झंड़े को सलमी दी।
 










संबंधित समाचार