फतेहपुरः ई-रिक्शा चालकों से दबाकर अवैध वसूली कर रहा प्रशासन.. जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

जिले के ई-रिक्शा चालकों ने अपनी मांगों को लेकर आज जिला मुख्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जिले भर के ई-रिक्शा चालकों ने हिस्सा लिया। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट में प्रशासन पर आखिर ई-रिक्शा चालक क्यों लगा रहे हैं गंभीर आरोप..

Updated : 20 November 2018, 12:01 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: जिले के ई-रिक्शा चालकों ने अपनी मांगों को लेकर आज जिला मुख्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जिले भर के ई-रिक्शा चालकों ने हिस्सा लिया।  ई-रिक्शा चालकों ने अपनी मांगो को लेकर जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह को ज्ञापन दिया।

यह भी पढ़ें: फतेहपुरः कमल संदेश बाइक रैली के जरिये BJP कार्यकर्ताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन.. 

 

ई-रिक्शा चालकों को आरोप है स्थानीय प्रशासन हम लोगों से अवैध वसूली करता है। वही जब हम लोग कागज बनवाने के लिए आरटीओ ऑफिस जाते हैं वहां मनमाने तरीके से पैसा वसूला जाता है।  रजिस्ट्रेशन में होने वाली परेशानियों को भी दूर किया जाये।

यह भी पढ़ें: फतेहपुर: अटपटे प्यार का दर्दनाक अंत..चाची-भतीजे ने फांसी लगाकर दी जान

ई-रिक्शा एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिवारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हम लोग चाहते हैं कि हम लोगों को नगरपालिका से अटैच किया जाए और आरटीओ इसमें जबरदस्ती हस्तक्षेप करता है। 
 

Published : 
  • 20 November 2018, 12:01 PM IST