हिंदी
फतेहपुरः भाजपा कार्यकर्ताओं ने फतेहपुर जिले में शनिवार को महात्मा गांधी महाविद्यालय से ‘कमल संदेश बाइक’ रैली निकाली। बाइक रैली में पार्टी के युवा व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलेभर से बीजेपी के कार्यकर्ता बड़ी भारी तादाद में यहां मौजूद रहे और सभी पार्टी की एकजुटता को लेकर शक्ति प्रदर्शन करते हुये नजर आए।
जिला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी की अगुवाई में निकाली गई इस रैली के दौरान कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी, व कृषि राज्य मंत्री धुन्नी सिंह, बिंदकी विधानसभा से विधायक करण सिंह पटेल ,खागा से विधायक कृष्णा पासवान, अयाह साह विधानसभा के विधायक विकास गुप्ता, व सदर विधायक विक्रम सिंह आदि बाइक रैली में युवाओं के साथ बाइक चलाकर रैली को सफल बनाया। यह रैली महात्मा गांधी महाविद्यालय से शुरू होकर आईटीआई मैदान फतेहपुर में खत्म हुई।
बता दें कि बीजेपी ने प्रदेशभर में कमल संदेश बाइक रैली का आयोजन किया है। कार्यकर्ता बाइकों में सवार होकर अपने-अपने जिलों में बीजेपी की शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश में आज विभिन्न जिलों में इस बाइक रैली में बीजेपी के सभी बड़े-छोटे नेताओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया है।
Published : 17 November 2018, 4:55 PM IST
Topics : BJP कार्यकर्ता ITI मैदान उत्तर प्रदेश कमल संदेश बाइक रैली नेता फतेहपुर बीजेपी मंत्रीगण महात्मा गांधी महाविद्यालय शक्ति प्रदर्शन
No related posts found.