हिंदी
फतेहपुर: खागा कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टॉप के पास सड़क पार कर रहे एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक रोड़ क्रास कर रहा था तभी पीछे से आ रही रोड़वेज बस ने उसे टक्कर मार दी और मजदूर मे मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस आनन फानन में उसे अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ को जानकारी देते हुऐ खागा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक की वेश-भूषा से वह मजदूर लग रहा था, अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सूत्रों की मानें तो युवक रेलवे के दोहरीकरण में काम करने वाला मजदूर है और वह बाहर का रहने वाला है।
Published : 26 March 2018, 5:18 PM IST
No related posts found.
No related posts found.