फतेहपुर: दिनदहाड़े किसान की धारदार हथियार से काटकर हत्या, भतीजा गंभीर, क्षेत्र में हड़ंकप

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में रविवार को दिनदहाड़े एक किसान की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। बचाव करने आया किसान का भतीजा भी गंभीर रूप से घायल है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 7 April 2024, 12:28 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया। यहां सरेआम एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। किसान को बचाने आया उसका भतीजा भी  गंभीर रूप से घायल है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये। हत्या के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक गेहूं की कटी फसल को रखने को लेकर हुए विवाद में रविवार भोर पहर में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक गाजीपुर कस्बा निवासी अमित उर्फ रामू सिंह पुत्र झल्लर सिंह गांव में खेती किसानी करता था। परिजनों ने बताया कि रविवार भोर पहर वह परिवार के धनंजय सिंह के साथ गेहूं की कटी फसल लादने गया था। जैसे ही वह रास्ते में पहुंचा तो गांव का टिहरी पाल अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचा और उन्होंने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। 

घटना में रामू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बचाने आये धनंजय गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने धनंजय सिंह का इलाज के जिला अस्पताल पहुंचाया। 

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी। 

मामले में एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची है, जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी कर लिया जायेगा।

Published : 
  • 7 April 2024, 12:28 PM IST

Advertisement
Advertisement