फतेहपुर: ससुराल में फंदे से लटका मिला फौजी का का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में छुट्टी में ससुराल आए फौजी का शव फांसी से लटका मिला। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 3 May 2024, 5:38 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: फौज से छुट्टी लेकर ससुराल पहुंचे एक शख्स ने पत्नी से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद गुरुवार दोपहर में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खेत से जब ससुराल के लोग घर वापस आये तो फांसी पर शव लटका देखकर पुलिस को सूचना दी।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार फतेहपुर जिले के हठगांव थाना क्षेत्र के नगरा गांव के रहने वाले हरीलाल का 38 वर्षीय पुत्र घनश्याम सिंह सेना में तैनात था और छुट्टी लेकर अपनी ससुराल खखरेरु थाना क्षेत्र के किशनपुर चिरई गांव में आया था। 

मृतक फौजी के परिजनों को जब जानकारी हुई तो मौके पर पहुचे और हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक फौजी के मौसेरे भाई रणजीत ने बताया कि 15 दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था और छुट्टी पर आने के बाद घर नही और अपनी ससुराल पहुच गया। मृतक की पत्नी श्रीदेवी शादी के बाद से अपने गांव में शिक्षा मित्र के पद पर तैनात रही। मायका छोड़कर कभी ससुराल नही आयी और मृतक को अपने घर पर ही बुलाती रही। भाई के ससुराल वालों ने हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटक दिया है।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव ने बताया कि मृतक के पिता हरीलाल ने तहरीर में ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके फौजी पुत्र ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या की।

Published : 
  • 3 May 2024, 5:38 PM IST

Advertisement
Advertisement