हिंदी
फतेहपुर: (Fatehpur) भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की मासिक बैठक (Meeting) रविवार को नहर कॉलोनी परिसर में आयोजित हुई, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। इस दौरान एक महिला सदस्य की करंट लगने से हुई मौत को हत्या करार देते हुए राधानगर पुलिस पर शिथिलता का आरोप लगाया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार संगठन ने पुलिस पर मृतक महिला के ससुरालीजनों से सांठ-गांठ का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की और दोषियों को जेल भेजने की आवाज बुलंद की।
विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी
बैठक में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई गई। संगठन ने आरोप लगाया कि विजिलेंस टीम द्वारा कटिया और बाईपास के नाम पर उपभोक्ताओं से जबरन अवैध वसूली की जा रही है, और उनकी बात न मानने पर उन पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से इस अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की।
स्मार्ट मीटर के खिलाफ संघर्ष जारी
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा, और किसानों के कर्ज माफी के साथ-साथ उनके विद्युत बिल को पूरी तरह माफ करने की मांग को और जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।
Published : 19 August 2024, 12:52 PM IST
Topics : Bharatiya Kisan Union Fatehpur female member Lok Shakti meeting murder फतेहपुर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति