Site icon Hindi Dynamite News

Farmers Protest: यमुना एक्सप्रेसवे पर रोका गया किसानों का मार्च, लगी ट्रैक्टरों की लंबी कतार

आज किसानों के दो समूह भारतीय किसान परिषद और ऑल इंडिया किसान सभा NTPC ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Farmers Protest: यमुना एक्सप्रेसवे पर रोका गया किसानों का मार्च, लगी ट्रैक्टरों की लंबी कतार

नोएडा: आज किसानों के दो समूह भारतीय किसान परिषद और ऑल इंडिया किसान सभा NTPC नोएडा, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। टिकैत गुट ट्रैक्टरों के साथ नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन की अगुवाई कर रहा है।

किसान नेशनल और स्टेट हाईवे पर अपने ट्रैक्टर खड़े कर रहे हैं। हालांकि, किसानों का दावा है कि इस दौरान ट्रैफिक जाम नहीं होने दिया जाएगा, लेकिन फिर भी पुलिस अलर्ट मोड पर है।

यह भी पढ़ें: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, झड़प में मरने वाले किसान को 1 करोड़ मुआवजा, बहन को सरकारी नौकरी

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार MSP समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान 13 फरवरी से पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा  आज 'WTO क्विट डे' मना रहा है।

यह भी पढ़ें: गैंगस्टर रवि काना पर ग्रेटर नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क, करीब 50 ठिकानों पर छापा

पिछले 13 दिनों से जारी किसान आंदोलन के तहत आज संयुक्त किसान मोर्च और BKU टिकैत गुट भी प्रदर्शन कर रहा है। आज संयुक्त किसान मोर्चा नेशनल और स्टेट हाईवे पर ट्रैक्टर मार्च निकाल रहा है तो वहीं टिकैत गुट ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शन कर रहा है।

Exit mobile version