हिंदी
नई दिल्ली: मशहूर गायिका शारदा सिन्हा का दिल्ली के एम्स (AIIMS) में निधन हो गया। वह कैंसर से जूझ रही थीं। शारदा सिन्हा न केवल अपनी आवाज के लिए जानी जाती थीं बल्कि राजनीतिक मुद्दों पर भी उनकी राय रखती थीं। पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित मशहूर गायिका शारदा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। ये जानकारी X पर उनके बेटे ने दी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक शारदा सिन्हा लंबे समय से बीमार चल रही थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी उनके बेटे से फोन पर बात की थी। पीएम मोदी लोक गायिका शारदा सिन्हा के उपचार में लगी टीम के संपर्क में थे। साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद शारदा सिन्हा ने एक्स पर उनके साथ तस्वीर पोस्ट कर शुभकामनाएं दी थीं।
गायिका की नेटवर्थ
शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) की मौत के बाद उनके नेटवर्थ की काफी चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मशहूर गायिका की नेटवर्थ करीब 42 करोड़ है। शारदा सिन्हा के पति का नाम बृज किशोर था, उनका निधन हो चुका है। शारदा सिन्हा के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम वंदना है और बेटे का नाम अंशुमान है।
मशहूर छठ गीत
शारदा सिन्हा को बिहार की कोकिला के नाम से जाना जाता है। उनके छठ पूजा के गीत बेहद मशहूर हैं। उन्होंने मैथिली और भोजपुरी के साथ-साथ कई भाषाओं में गाने गाये हैं। शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड की फिल्म मैंने प्यार किया और हम आपके हैं कौन में भी जबरदस्त हिट गाना दिया है।
Published : 6 November 2024, 7:40 AM IST
Topics : Dynamite News Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akash Narendra Modi Sharda Sinha trending news एम्स कैंसर नरेंद्र मोदी शारदा सिन्हा