पंजाब में पटाखा फैक्ट्री में धमाकेदार ब्लास्ट, 17 लोगों की मौत, कई घायल

पंजाब में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया है। जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा कई लोग गंभीर रुप से घायल भी हुए हैं। वहीं खबरों के मुताबिक 50 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। धमाके की गूंज इतनी तेज थी कि आस पास के लोग भी आवाज सुनकर दहशत में आ गए। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 4 September 2019, 5:50 PM IST
google-preferred

गुरदासपुर: पंजाब में गुरदासपुर जिले के बटाला शहर में जालंधर रोड पर स्थित पटाखा फैक्टरी में आज भीषण विस्फोट होने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 50 लोग घायल हो गये हैं।

यह भी पढ़ें: कुमारी शैलजा को बनाया गया हरियाणा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष

जानकारी के अनुसार यह विस्फोट इतना भीषण था कि इसके प्रभाव से आसपास की इमारतों को नुकसान हुआ।

यह फैक्टरी शहर के बीच में पड़ती है जिससे जानमाल के नुकसान की ज्यादा आशंका बढ़ गयी है  घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बताया जाता है कि फैक्टरी की इमारत में दर्जनों मजदूर दबे हुए हैं।

Published : 
  • 4 September 2019, 5:50 PM IST

Advertisement
Advertisement