हिंदी
इटावा: यूपी के इटावा में गुरुवार को नकली आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। औषधि विभाग को छापे में मौके से बड़ी मात्रा में सिरप, एक्सपायर दवाइयां, सेक्स वर्धक कैप्सूल आदि बरामद हुई। इनकी कीमत 5 लाख रुपये से अधिक है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पूरा मामला इटावा के सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सराय शेख तिकोनिया स्थित दो मंजिला मकान है, जहां ये अवैध फैक्ट्री चल रही थी।
जानकारी के अनुसार इस फैक्ट्री में बनी हुई दवाइयां शहर के छोटे मेडिकल स्टोर्स और झोलाछाप डॉक्टरों के द्वारा बड़े पैमाने पर मरीजों को दी जा रही थीं।
बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में बनी हुई दवाई शहर के छोटे मेडिकल स्टोर, झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा बड़े पैमाने पर मरीजों को दी जा रही थी।
बीते दिन औषधि विभाग ने फैक्ट्री पर छापा मारकर इस रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। एक्सपायरी दवा, एस्टेरॉइड और अन्य हैवी दवाइयां मिलाकर नकली आयुर्वेदिक दवाकर बनाकर निजी क्लीनिक में सप्लाई की जा रही थी। एक क्लिनिक फैक्ट्री के नीचे ही था।
Published : 5 December 2024, 3:25 PM IST
Topics : busted capsules DynamiteNews Etawah fake ayurvedic ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist Medicine Factory Tablets TrendingNews