हिंदी
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तैयारी युद्धस्तर पर शुरू हो चुकी हैं शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी एसके अग्रवाल ने बताया कि जून के पहले सप्ताह तक निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी और आठ जुलाई से पहले चुनाव करा लिए जाएंगे।
अधिकारी ने बताया कि चुनाव कई चरणों में होंगे लेकिन चरण अभी तय नहीं किए गए हैं। उन्होने कहा कि विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद निकाय चुनाव की अधिसूचना कभी भी जारी हो जाएगी।
निर्वाचन अधिकारी ने इस दौरान यह भी कहा कि चुनाव में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए अपराधियों और अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिये ज़िलों के प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
निर्वाचन आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम चुनाव में ईवीएम का प्रयोग होगा लेकिन वीवीपैट मशीन नहीं लगेगी।
Published : 12 May 2017, 3:54 PM IST
Topics : चुनाव आयोग जून नगर निकाय चुनाव निर्वाचन अधिकारी यूपी
No related posts found.