हिंदी
चंडीगढ़: हरियाणा के जींद जिले में शनिवार को राज्य परिवहन निगम की बस और एक कार के बीच सीधी टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह हादसा बीबीपुर गांव के पास जींद-भिवानी रोड पर हुआ।
सदर पुलिस थाने के प्रभारी संजय कुमार ने फोन पर बताया कि घटना में एक महिला समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि छह घायलों को रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल ले जाया गया और दो का जींद में इलाज किया जा रहा है।
Published : 8 July 2023, 5:20 PM IST
No related posts found.