हिंदी
नई दिल्लीः पपीता खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। पर इसका ज्यादा सेवन करने से उतने ही तरह के नुकसान भी होते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं, ज्यादा पपीता खाने से होने वाले नुकसान के बारे में।
1. गर्भवती महिलाओं के लिए पपीता बहुत ही नुकसानदायक होता है। इससे उनके भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकता है। पपीते में मौजूद पपैन कॉम्पोनेन्ट हमारे शरीर के कुछ हिस्सों के लिए भी हानिकारक है जो भ्रूण के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।

2. पपीता में भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं। इससे उन लोगों को फायदा होता है जिनको कब्ज की परेशानी है। पर पपीते का छिलका में लेटेक्स होता है जो पेट में दर्द पैदा कर सकता है।
यह भी पढ़ें: पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम
3. पपीता रक्त में शुगर लेवल काफी कम कर सकता है। अगर आपको शुगर से जुड़ी कोई परेशानी है तो आप पपीता खाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से पूछ लें।
Published : 22 April 2020, 5:20 PM IST
Topics : food Health Tips Lifestyle Papaya पपीता फूड लाइफस्टाइल हानिकारक हेल्थ
No related posts found.