हिंदी
लेह: लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को 3.9 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से जान माल की क्षति की कोई सूचना नहीं है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एनसीएस ने कहा कि भूकंप सुबह करीब 10 बजकर 23 मिनट पर आया और कुछ सेकेंड तक महसूस किया गया।
भूकंप धरती की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में 35.64 डिग्री अक्षांश उत्तर और 76.62 डिग्री देशांतर पूर्व में आया था।
अधिकारियों ने बताया कि इसका केंद्र लद्दाख में था।
Published : 9 June 2023, 3:18 PM IST
No related posts found.