हिंदी
शिमला: हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र किन्नौर जिले के सांगला के पास था। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार विभाग ने कहा कि भूकंप सुबह करीब दस बजकर 50 मिनट पर आया।
उसने बताया कि ये झटके किन्नौर और शिमला जिले के कई हिस्सों में महसूस किए गए। फिलहाल, किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
किन्नौर उच्च क्षति जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है।
Published : 7 July 2023, 4:46 PM IST
Topics : किन्नौर भूकंप मौसम विभाग शिमला सांगला हिमाचल प्रदेश
No related posts found.