हिंदी
चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बुधवार को तड़के बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार यहां चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, बरनाला, मोहाली, फिरोजपुर, गुरदासपुर, अंबाला, हिसार, करनाल, पंचकुला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर समेत अन्य जगहों पर बारिश हुई है।
पिछले कई दिनों से यहां तापमान सामान्य से अधिक था। बारिश होने से अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई है।
Published : 24 May 2023, 4:29 PM IST
No related posts found.