हिंदी
महराजगंज: महराजगंज नगर के बीचोबीच बन रहे हाईवे के कार्य मे शुरू से ही इंजीनियरो व ठेकेदारों की मनमानी देखने को मिल रही है। सोमवार की सुबह को एक पेड़ को काटकर गिरा दिया गया, जिससे घंटो तक बिजली ठप रही।
यह भी पढ़ें: चार नामी आईएएस टॉपर्स देंगे नौजवानों को आईएएस की परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र
कोतवाली के सामने एक हरे-भरे पेड़ को काटकर बिजली के तारों पर गिरा दिया गया। बिजली की तारों पर पेड़ के गिरने से पूरे कस्बे की बिजली दो घंटे तक ठप रही। वहीं दूसरी तरफ ठेकेदार और इंजिनियर अपनी मनमानी से हाईवे निर्माण कार्य करने पर आमदा हैं। इन्हें किसी से कुछ लेना-देना नहीं। बिजली के गायब होने से लोगों को इस भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’ आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ

बता दें कि जबसे नगर में हाईवे निर्माण कार्य शुरू हुआ है तब से हजारों हरे- भरे पेड़ों को काटा जा रहा है। इनकी लापरवाही तो शुरू से देखने को मिल रही है। कहीं तारों के ऊपर टूटा डाल छोड़ देते हैं तो कहीं पेड़ों को काटकर जाम लगा देते हैं और अब पेड़ को काटकर तारों पर गिरा दिया। जिससे नगर में दो घंटे से बिजली बाधित है। इनकी मनमानी और लापरवाही का खामियाजा भुगतना सिर्फ नगर की जनता को पड़ रहा है। एक उनके आशियानें उजाड़े जा रहे हैं और दूसरी तरफ इनकी करतूतों से उन्हें न जाने कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
Published : 20 August 2019, 12:34 PM IST
Topics : Electricity highway constructions Maharajganj uttar pradesh इंजीनियर उत्तर प्रदेश बिजली महराजगंज हाइवे निर्माण