यूपी में चमत्कार: बहुमंजिला इमारत गिरी, उखड़े कई विद्युत पोल, क्षेत्र में भीषण आग संग फैला हैवी करंट; बचे सभी लोग
यूपी के मुरादाबाद में शनिवार को एक ऐसा हादसा हुआ जिसे देख लोगों के पांवों तले जमीन खिसक गई। एक तीन मंजिल मकान तेज आवाज के साथ अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गया। हादसे के बाद पूरे मलबे में लोगों के दबने की आशंका से हड़कंप मच गया, लेकिन घटनास्थल पर ऐसा चमत्कार हुआ कि लोग दांतों तले उंगली दबाने लगे।