DN Exclusive: महराजगंज जिले में आरटीओ विभाग की लूट-खसोट चरम पर, आधी रात को घंटो परेशान रहे यात्री

महराजगंज जिले के कोल्हुई में परसौना में आरटीओ ऑफिस है, यहां बीती आधी रात को आरटीओ के कर्मचारियों द्वारा जमकर हंगामा हुआ है। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव:

Updated : 27 April 2022, 1:27 PM IST
google-preferred

कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र के परसौना में मंगलवार की रात जमकर हंगामा हुआ है। 

आधी रात को आरटीओ विभाग के कर्मचारी एक बस रुकवाते है और पेपर जांच व सवारी ज्यादा है कहकर 7000 रुपए की डिमांड करते है। रुपए न देने पर बस का पेपर लेकर फरार हो जाते हैं। जिससे बस में सवार यात्री महिलाएं, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग आधी रात को घंटो परेशान हुए।

बस में सवार लोगो का कहना है कि गुजरात से नेपाल टूर पर गए थे। वापस आ रहे थे तो कोल्हुई कस्बे में RTO कार्यालय के कर्मचारियों ने गाड़ी रुकवा कर इनसे गाड़ी का परमिट व जरूरी दस्तावेज मागा और पूरा कागज इनको दिखा दिया गया।

तीन सवारी ज्यादा होने का आरोप लगाते हुए कर्मचारी गाड़ी का परमिट लेकर चले गए। पेपर के बदले 7000 हजार रूपये मांगा, इसको को लेकर बस कर्मियों और आरटीओ कर्मचारी से बहस भी हुई। जब ड्राइवर ने पैसा नही दिया तो गाड़ी का पेपर लेकर आरटीओ का कर्मचारी चला गया। नतीजा घंटों यात्री बेवजह परेशान हुए।

Published : 
  • 27 April 2022, 1:27 PM IST

Related News

No related posts found.