Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज लोकसभा सीट के लिए बंटवारा हुआ तय, जानिये कौन लड़ेगा सपा या कांग्रेस

लंबे वक्त से चली आ रही ऊहोपोह पर बुधवार को विराम लग गया है। सपा और कांग्रेस हाईकमान ने राज्य की 80 लोकसभा सीटों पर बंटवारे को तय कर लिया है। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज लोकसभा सीट के लिए बंटवारा हुआ तय, जानिये कौन लड़ेगा सपा या कांग्रेस

लखनऊ:  लंबे वक्त से चली आ रही ऊहोपोह पर बुधवार को विराम लग गया है। 

सपा और कांग्रेस हाईकमान ने राज्य की 80 लोकसभा सीटों पर बंटवारे को तय कर लिया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक महराजगंज लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में गयी है। 

इस सीट पर सपा से चार दावेदार प्रमुख रुप से टिकट मांग रहे थे जबकि कांग्रेस से तीन पुराने चेहरे अपनी-अपनी पार्टी के कोटे से टिकट मांग रहे थे लेकिन अंत में यह सीट कांग्रेस के खाते में गयी है।

अब कांग्रेस नेतृत्व तय करेगा कि वह इस सीट पर किसे अपना प्रत्याशी बनायेगा।

एक प्रेस वार्ता कर सपा और कांग्रेस के नेताओं ने इस बात का ऐलान किया कि 80 लोकसभा सीटों पर बंटवारे को तय कर लिया गया है। कांग्रेस 17 सीट पर जबकि सपा 63 सीट पर लड़ेगी। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, कांग्रेस के राज्य प्रभारी अविनाश पांडेय, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में सीट बंटवारे का ऐलान किया।  

यूपी में सपा द्वारा कांग्रेस को दी गई सीटें:

1- रायबरेली
2- अमेठी
3- कानपुर
4- फतेहपुर सीकरी
5- बांसगांव
6- सहारनपुर
7- प्रयागराज
8- महराजगंज
9- बनारस
10- अमरोहा
11- झांसी
12- बुलन्दशहर
13- गाजियाबाद
14- मथुरा
15- सीतापुर
16- बाराबंकी
17- देवरिया

मध्य प्रदेश की खहुराहो सीट से सपा अपना प्रत्याशी उतारेगी। 

Exit mobile version