दीपा करमाकर ने जिम्नास्टिक्स विश्व कप में जीता स्वर्ण पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत की स्टार महिला जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने तुर्की के मर्सिन शहर में आयोजित एफआईजी आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स वर्ल्ड चैलेंज कप में वॉल्ट स्पर्धा में रविवार को गोल्ड मेडल जीत लिया। 

Updated : 9 July 2018, 2:57 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: लगभग दो साल बाद वापसी कर रही भारत की स्टार महिला जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने तुर्की के मर्सिन शहर में आयोजित एफआईजी आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स वर्ल्ड चैलेंज कप में वॉल्ट स्पर्धा में रविवार को गोल्ड मेडल जीत लिया। त्रिपुरा की 24 वर्षीय दीपा ने14.150 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 

दीपा के स्वर्ण पदक जीतने पर प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत को दीपा पर नाज है। उन्हें तुर्की में हुए वर्ल्ड चैलेंज कप में स्वर्ण जीतने पर बधाई। यह स्वर्णिम जीत उनकी कभी न हारने की जीत है।

बता दें कि त्रिपुरा की 24 वर्षीय दीपा 2016 के रियो ओलम्पिक की वॉल्ट स्पर्धा में चौथे स्थान पर रही थीं। उन्होंने तुर्की में 14.150 अंकों के साथ स्वर्ण जीता जो वर्ल्ड चैलेंज कप में उनका पहला पदक है।

Published : 
  • 9 July 2018, 2:57 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement