हिंदी
सैफई (इटावा): समाजवादी पार्टी के युवा चेहरे और बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव का जन्मदिन मनाने सैफई में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे।

कार्यकर्ताओं के आग्रह पर केक काटते हुए धर्मेन्द्र यादव ने प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सभी 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए जी-जान से जुटे जायें।

उन्होंने कहा कि आप सभी मिलकर 2022 में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाओ वही असली बधाई होगी।
सैफई आवास पर अमेठी के युवा नेता जय सिंह यादव भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और गर्मजोशी के साथ युवा नेता धर्मेन्द्र यादव का जन्मदिन मनाया गया।
Published : 3 February 2021, 6:10 PM IST
Topics : 3 फरवरी इटावा जन्मदिन धर्मेन्द्र यादव सपा समाजवादी पार्टी सैफई
No related posts found.