हिंदी
नई दिल्लीः आज धनतेरस का त्योहार है। इस दिन लोग अपने-अपने घरों के लिए खरीददारी करते हैं, जिससे लक्ष्मी जी और कुबेर भगवान की कृपा बरसे। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए, इससे लक्ष्मी-कुबेर की कृपा रुक सकती है। जानिए कौन सी हैं वो चीजें।
प्लास्टिक की चीजें: प्लास्टिक बरकत नहीं देता है। इसलिए धनतेरस पर प्लास्टिक से बना किसी भी तरह का सामान घर न लेकर आएं।

काले रंग की चीजेंः धनतेरस के दिन कोई भी काले रंग की चीज घर में न लाएं। यह भी बहुत अशुभ होता है।
कांच के बर्तन: कांच का संबंध राहु से माना जाता है, इसलिए धनतेरस के दिन इसे खरीदने से बचना चाहिए।

मिलावटी चीजेंः धनतेरस के दिन यदि आप तेल या घी जैसी चीजें खरीदने जा रहे हैं तो थोड़ा सतर्क रहिए। ऐसी चीजों में मिलावट हो सकती है और इस दिन अशुद्ध चीजें खरीदने से बचना चाहिए।
एल्यूमिनियम और लोहे की चीजेंः धनतेरस के दिन एल्यूमीनियम खरीदना बहुत बड़े संकट का कारण बन सकता है. ज्योतिष-वास्तु में एल्यूमिनियम को दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है क्योंकि इस पर राहु का प्रभाव अधिक होता है।
Published : 2 November 2021, 1:30 PM IST