हिंदी
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए जनपद हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन जन भावना और भारतीय संस्कृति व विरासत के अनुरूप किया जा रहा है। जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सके।
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, हरिद्वार जनपद में ग्राम औरंगजेबपुर का नाम अब शिवाजी नगर, गाजीवाली का आर्य नगर, चांदपुर का ज्योतिबा फुले नगर, मोहम्मदपुर जट का मोहनपुर जट, खानपुर कुर्सली का अंबेडकर नगर,
इंदरीशपुर का नंदपुर, खानपुर का श्री कृष्णपुर, अकबरपुर फाजलपुर का नाम विजयनगर किया जाना है। जबकि देहरादून जनपद में मियांवाला का रामजी वाला, पीरवाला का केसरी नगर, चांदपुर खुर्द का पृथ्वीराज नगर, अब्दुल्ला नगर का नाम दक्ष नगर किया जाएगा।
श्री धामी की घोषणा के अनुसार, जनपद नैनीताल में नवाबी रोड़ का नाम अटल मार्ग, पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम गुरु गोलबलकर मार्ग किया जाएगा।
उधमसिंह नगर जनपद में नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्या पुरी किये जाने की घोषणा की गई है।
Published : 1 April 2025, 7:18 PM IST
Topics : announced the change Dehradun Nainital and Udham Singh Nagar Taking an important Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami various places located