सिक्किम में अचानक आई बाढ़ से तबाही, लोगों की मौत दुखद : राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि सिक्किम की ल्होनक झील पर बादल फटने के कारण अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही और लोगों की मौत दुखद है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 5 October 2023, 11:29 AM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि सिक्किम की ल्होनक झील पर बादल फटने के कारण अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही और लोगों की मौत दुखद है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि बाढ़ से सेना के कुछ प्रतिष्ठानों को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है और सेना के जवान लापता हो गए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक राष्ट्रपति ने कहा, 'मैं सभी लापता लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती हूं।'

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से तीस्ता नदी घाटी में अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें कम से कम दस लोगों की मौत हो गई और 22 सैन्यकर्मी सहित 80 लोग लापता हो गए।

मुर्मू ने कहा, 'सिक्किम की ल्होनक झील में बादल फटने के कारण लाचेन घाटी में अचानक आई बाढ़ के कारण हुई तबाही और जानमाल की हानि दुखद है।'

 

Published : 
  • 5 October 2023, 11:29 AM IST

Related News

No related posts found.