हिंदी
देवरिया के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को श्रदालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। जहां कावड़ियों ने बरहज सहित अन्य पवित्र नदियों से जल लाकर भारी संख्या में भगवान भोलनाथ का जलाभिषेक किया।
देवरिया: सावन के महीने में सोमवार व्रत को बेहद ही खास महत्व होता है। इस दिन को शिवपूजन के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इसलिए सावन के महीने में सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस महीने में श्रदालु कावंड़ यात्रा पर जाते हैं और भगवान भोलनाथ के प्रति अपना स्नेह और भक्ति का परिचय देते हैं।
यह भी पढ़ें: Dynamite News LIVE : सावन के दुर्लभ संयोग में इस तरह पूरी होंगी आपकी मनोकामनाएं
इसी कड़ी में देवरिया से 20 तथा गोरखपुर से 58 किलोमीटर की दूरी पर रुद्र्पुर स्थित श्री दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को श्रदालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। जहां कावड़ियों ने बरहज सहित अन्य पवित्र नदियों से जल लाकर भारी संख्या में भगवान भोलनाथ का जलाभिषेक किया।
डाइनामाइट न्यूज़ अपने पाठको के लिए हर रोज भगवान भोलेनाथ और पवित्र सावन माह से जुड़ी धार्मिक, आध्यात्मिक कथा-कहानी, लेख और शिव मंदिरों से जुड़ी खबरों की श्रृंखला शुरू की है। पूरे सावन माह तक आप भोले बाबा से जुड़ी खबरें हमारे विशेष कालम सावन स्पेशल में पढ़ सकते हैं। आप हमारी वेबसाइट भी देख सकते हैंDNHindi.com
Published : 17 July 2017, 11:25 AM IST
No related posts found.
No related posts found.