Lockdown 5.0: सरकार की गाइडलाइन के बाद भी असमंजस में लोग, क्या यूपी-हरियाणा के लोग अब जा पाएंगे दिल्ली?

एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। हालांकि इसे अनलॉक 1 नाम दिया गया है। साथ ही इस बार कई छूट भी दी गई है। इस दौरान एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने की भी छूट दी गई है। इसके बाद भी ये सवाल अभी तक जारी है कि क्या नोएडा या गुरुगाम में रहने वाले लोग आसानी से दिल्ली जा सकेंगे? पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 31 May 2020, 10:46 AM IST
google-preferred

नई दिल्लीः 1 जून से लॉकडाउन 5.0 की शुरूआत हो रही है। इस दौरान कई राज्यों में कई तरह की खास छूट दी गई हैं। 1 जून से 30 जून तक रहने वाले लॉकडाउन 5.0 में सरकार की ओर से लोगों को कई तरह की राहत दी गई हैं।

यह भी पढ़ेंः जानिये- लॉकडाउन 5.0 में कहां मिली छूट, कहां रहेगा बंद, पढिये.. मंदिर-मस्जिद के नियम

अब लोगों को एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए किसी भी प्रकार की अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी। अब इस बीच सवाल ये उठता है कि क्या नोएडा या गुरुगाम में रहने वाले लोग आसानी से दिल्ली जा सकेंगे? क्योंकि दिल्ली में बढ़ते केस  के कारण नोएडा, गाजियाबाद और हरियाणा के बॉर्डर सील कर दिए गए थें। गृह मंत्रालय के अनुसार इसका फैसला राज्य सरकार ही करेगी।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की तादाद में इजाफा, बढ़ते जा रहे मामले

बता दें कि नई गाइडलाइंस के मुताबिक देश में मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारा-चर्च खोले जाएंगे। कई राज्य चाह रहे थे कि मॉल भी खोले जाएं तो उन्हें चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। पहले चरण में, धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल 8 जून, 2020 से खोलने की अनुमति दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय इसके लिए एक SOP जारी करेगा। हर जगह सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहननना जरूरी होगा। स्कूल-कॉलेज दूसरे फेज में जुलाई से खोले जा सकते हैं। दूसरे चरण में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की इजाजत के बाद स्कूल, कॉलेज खोले जाएंगे।

Published : 
  • 31 May 2020, 10:46 AM IST

Related News

No related posts found.