गुपचुप तरीके से जेल के बाहर आया Gurmeet Ram Rahim, जानें क्या है पूरा मजारा

दुष्कर्म और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम गुपचुप तरीके से जेल से बाहर आया। लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी थी। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें क्या है पूरा माजरा।

Updated : 7 November 2020, 3:06 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: रेप और हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम को बीते दिनों गुपचुप तरीके से एक दिन की पैरोल दी गई थी। राम रहीम को यह पैरोल अपनी बीमार मां से मिलने के लिए मिली थी।

बता दें कि राम रहीम की मां गुरुगाम के एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। डेरा सच्चा सौदा के मुखिया को सुनारिया जेल से गुरुग्राम अस्पताल तक भारी सुरक्षा के बीच लाया गया था। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि राम रहीम को ये पैरोल 24 अक्टूबर को मिली थी। जिसकी जानकारी अब बाहर आई है। ये पैरोल इतनी गुप्त थी कि इसकी जानकारी पूरे हरियाणा में सिर्फ चार लोगों को ही थी, जिसमे सीएम मनोहर लाल खट्टर शामिल हैं। 

वहीं इस मामले में हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत चौटाला का कहना है कि हरियाणा सरकार ने राम रहीम को उसकी बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी थी। उसे जेल के नियमों के अनुसार ही पैरोल दी गयी थीं। राम रहीम को एक दिन के लिए कड़ी सुरक्षा में पैरोल दी गई थी और वापस उसी दिन रोहतक की सुनारिया जेल में लाया गया जहां वो बंद है।

Published : 
  • 7 November 2020, 3:06 PM IST

Related News

No related posts found.