हिंदी
देवरिया: जनपद के थाना गौरीबाजार क्षेत्र में तीन दिन पहले दो लड़कियों पर एसिड अटैक में वांछित तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस इस तेजाब कांड में दो आरोपियों को पहले ही एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों आरोपियों को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया था।
डाइनामाइट न्यूज़ ने देवरिया में दो लड़कियों पर एसिड अटैक की इस खबर को सबसे पहले ब्रेक किया था

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक रविवार को गौरीबाजार पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर सेखुई ईंट भट्टे के पास से तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश निषाद पुत्र गिरिश नारायन निवासी लंगडी देवकुआं थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया के रूप में की गई।
अभियुक्त के पास से एक 315 देशी तमंचा व एक 315 बोर जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
थाना गौरीबाजार पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ अब धारा 3/25 आर्म्स ऐक्ट के अंतर्गत भी अभियोग पंजीकृत कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Published : 14 April 2024, 6:06 PM IST
Topics : accused Acid attack arrested Deoria uttar pradesh आरोपी कांड गिरफ्तार तीसरा तेजाब