
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली चुनाव के लिये घोषणापत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने घोषणापत्र को संकल्प पत्र नाम दिया है और आज इसके पहले भाग की घोषणा की गई। समझा जा रहा है कि भाजपा बाद के चरणों में अन्य घोषणाएं भी दिल्ली वासियों के लिये कर सकती है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक भाजपा का संकल्प पत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया। उन्होंने इस मौके पर कई घोषणाएं करने के साथ ही आम आदमी पार्टी पर कई आरोप भी लगाये। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर आप सरकार के मौहल्ला क्लिनिक की जांच की जायेगी।
भाजपा के संकल्प पत्र की खास बातें
1) महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने का वादा
2) दिल्ली में गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 21 हजार रुपए
3) 5 लाख से 10 लाख रूपये तक का हेल्थ कवर देने की घोषणा
4) एलपीजी सब्सिडी 500 रूपये देने का ऐलान
5) होली-दिवाली में 1-1 सिलेंडर मुफ्त
6) आयुष्मान भारत को दिल्ली में लांच किया जायेगा।
7) 70 साल से अधिक वृद्धों को प्रतिमाह 3000 हजार रूपये पेंशन
8) झुग्गियों के लिये अटल कैंटीन योजना, 5 रूपये में मिलेगा भरपेट भोजन
Published : 17 January 2025, 3:10 PM IST
Topics : Big News bjp Breaking News delhi assembly election Delhi News Delhi polls Dynamite News manifesto Manoj Tibrewal Aakash