हिंदी
New Delhi: दिल्ली में कर्तव्य पथ के निकट फर्जी पहचान पत्र लेकर घूमने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुलिस ने बताया कि आरोपी शिवम चौधरी ने कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी के लिए नियुक्त श्रमिकों के पहचान पत्र पर अपनी तस्वीर चिपकाई हुई थी।
अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के रहने वाले चौधरी से पूछताछ की गई लेकिन उसके पास से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ।
Published : 16 January 2024, 12:02 PM IST
Topics : कर्तव्य पथ गिरफ्तार दिल्ली निकट पुलिस फर्जी पहचान पत्र व्यक्ति
No related posts found.