ताज मानसिंह होटल में NRI की मौत, होटल प्रबंधन के फुले हाथ-पांव, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के ताज मानसिंह होटल में एक NRI की संदिग्ध हालत में मौत से होटल प्रबंधन के हाथ- पांव फुल गये हैं। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमेरिकी नागरिक के रूप में की गई है। उसका शव होटल के लॉन में 10 घंटे तक पड़ा रहा। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें किसने ली होटल में NRI की जान

Updated : 10 November 2018, 7:15 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः ताज मानसिंह होटल में एक NRI अमेरिकी नागरिक की संदिग्ध हालत में मौत से खलबली मच गई है। यहां होटल के लॉन में एनआरआई का शव मिलने की खबर के बाद मौके पर पहुंची नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल में रखवाया है। होटल के लॉन में 8 से 10 घंटे तक उसका शव पड़ा रहा।  पुलिस ने अमेरिकी एम्बेसी को घटना की सूचना दे दी है। मृतक के परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।        

यह भी पढ़ेंः गुजरात के कच्छ में आया भूकंप.. एक बार फिर 2001 की त्रासदी आई याद 

 

 

दिल्ली स्थित ताज मानसिंह होटल 

 

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अमेरिका की क्रिमसन सिक्योरिटी कंपनी के सीनियर मैनेजर मंगलम नरेंद्र ए (40) दो दिन के लिये 7 नवंबर को दिल्ली पहुंचे थे। वो होटल ताज मानसिंह में ठहरे थे, आठ नवंबर की रात को उनका शव यहां होटल के लॉन में मिलने से हड़कंप मच गया।  इस बाद देर रात 1.14 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी गई।   

यह भी पढ़ेंः UP: छात्रा ने सड़क पर दरोगा को जड़ा झन्नाटेदार थप्पड़, फाड़ी वर्दी.. VIDEO वायरल  

 

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा

 

 

यह भी पढ़ेंः BJP सांसद को फोन पर लगा झटका.. बैंक से आया फोन, अकाउंट नंबर और ATM की मांगी जानकारी  

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा कि एनआरआई की मौत की असल वजह क्या थी। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज से भी मामले का पता करने में जुटी हुई है। इसके लिये होटल प्रबंधन और यहां पर तैनात कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
 

Published : 
  • 10 November 2018, 7:15 PM IST

Related News

No related posts found.